देहरादून और नैनीताल के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 164.67 करोड़ रुपये मंजूर किए

देहरादून, 02अप्रैल 2025(आरएनएस )केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल शहरों में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 164.67 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह बजट “स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर” के तहत जारी किया गया है।
देहरादून की परियोजनाएं:

  • रामजीवाला (मियांवाला) में तालाब और पार्क निर्माण: 828.27 लाख रुपये
  • डिफेंस कॉलोनी में गौरा देवी पार्क निर्माण: 672.57 लाख रुपये
  • तहसील चौक पर मल्टीलेवल कार पार्किंग और ऑफिस स्पेस बिल्डिंग: 13441.85 लाख रुपये
  • ऋषिकेश में मल्टीलेवल कार पार्किंग: 12560.70 लाख रुपये
  • कारगी चौक के पास आढ़त बाजार निर्माण: 12150.38 लाख रुपये
  • रायपुर के पास मालदेवता रोड पर जलस्रोत सौंदर्यीकरण: 404.85 लाख रुपये
  • गढ़ी कैंट में सामुदायिक भवन निर्माण: 1215.36 लाख रुपये
    नैनीताल की परियोजनाएं:
  • शेर का डांडा में ड्रेनेज और सड़क निर्माण: 1241.59 लाख रुपये
  • नैनीताल शहर के अंदर सड़क और ड्रेनेज कार्य: 621.10 लाख रुपये
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन परियोजनाओं के लिए बजट मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार उत्तराखंड की बड़ी परियोजनाओं के लिए सहयोग कर रही है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments