मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी में लिप्त हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से किया गिरफ्तार

नशा तस्करों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

अभियुक्तों के कब्जे से 750 ग्राम अवैध गांजा तथा 56 पव्वे अवैध अग्रेंजी शराब हुई बरामद

हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल

02 माह पूर्व ही एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जमानत पर बाहर आया था अभियुक्त

देहरादून नेहरुकोलोनी,05अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *"ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025"* के विजन को सार्थक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शशि कपूर व एक अन्य अभियुक्त बृजमोहन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को 750 ग्राम अवैध गांजा तथा 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त शशि कपूर थाना नेहरू कालोनी का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट/आबकारी अधिनियम के कई अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त 02 माह पूर्व ही एनडीपीएस एक्ट के अभियोग में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1- शशि कपूर पुत्र नाजिर नाथ निवासी सपेरा बस्ती अजबपुर कला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र – 44 वर्ष।

2- बृजमोहन पुत्र नंदलाल निवासी मोकमपुर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 50 वर्ष।

बरामदगी:-

1- अभियुक्त शशि कपूर से 750 ग्राम अवैध गांजा।
2- अभियुक्त बृजमोहन से 56 पव्वे अंग्रेजी शराब

अपराधिक इतिहास :-

अभियुक्त शशि कपूर

1- मु0अ0स0 – 260/20 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0स0 – 474/22 धारा – 8/22 एनडीपीएस एक्ट
3- मु0अ0स0 – 308/22 धारा – 60 आबकारी अधिनियम
4- मु0अ0स0 – 8/25 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments