बस दुर्घटना में फरार चालक गिरफ्तार, 2 मृतक और 14 घायल — सहसपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


  देहरादून, 08 अप्रैल 2025। सहसपुर थाना क्षेत्र के सिघंनीवाला में दिनांक 07 अप्रैल 2025 को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे एक पुरुष और एक मासूम बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए। दुर्घटना के बाद से ही बस चालक मौके से फरार था।

इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए थे। निर्देशों का अनुपालन करते हुए सहसपुर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0-78/25 अंतर्गत धारा 281, 106, 125, 324(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया तथा एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

गठित टीम ने त्वरित सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए फरार बस चालक के ठिकानों की जानकारी जुटाई। बस के मालिक सुलेमान निवासी ग्राम बुढ्ढी, पटेलनगर से भी पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियाँ एकत्रित की गईं।

पुलिस की तत्परता के चलते आज दिनांक 08 अप्रैल 2025 को आरोपी बस चालक खालिद पुत्र इकबाल निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर को ग्राम हसनपुर अंडरपास के पास से हिरासत में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है और घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग ने जनता से अपील की है कि इस प्रकार की लापरवाही पूर्ण व गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग की सूचना तत्काल निकटतम थाने को दें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments