दुःखद :देहरादून पुलिस के आरक्षी तनुज सिंह रावत का दुर्घटना में आकस्मिक निधन, पुलिस परिवार में शोक की लहर

देहरादून, दिनांक: 08/04/2025 : एक दुखद घटना ने पुलिस परिवार को शोक में डूबो दिया है। पुलिस लाइन देहरादून के अश्वरोही दल में नियुक्त आरक्षी तनुज सिंह रावत का तीन धारा क्षेत्र, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल में हुई दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। यह घटना तब हुई जब वे अवकाश पर थे और पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दिवंगत तनुज सिंह रावत मूल रूप से चमोली के ग्राम पलेठी, पो0 पलेठी, थाना नन्द प्रयाग के रहने वाले थे और वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी नियुक्ति 40 वीं वाहिनी पीएसी में थी, लेकिन वर्तमान में वे जनपद देहरादून के अश्वरोही दल से जुड़े हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत श्री तनुज सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उनकी मृत्यु ने न केवल पुलिस परिवार को बल्कि पूरे समुदाय को शोक में डूबो दिया है।

इस दुखद घड़ी में, हम दिवंगत तनुज सिंह रावत के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनकी सेवाएं और बलिदान हमेशा याद रखे जाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments