नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव कहा कि लगातार घंटों तक बिजली गुल रहना भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी आने से पहले ही बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। यादव ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि लगातार घंटों तक बिजली गुल रहना भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने विधानसभा में बिजली दर बढ़ाने के लिए बयान दिया था। कहा था कि पिछली सरकार का बिजली कंपनियों का 27000 करोड़ बकाया है। उन्होंने सवाल किया कि कहीं बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली कटौती पर भाजपा सरकार ने चुप्पी तो नहीं साध रखी है।उन्होंने कहा कि भाजपा को 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में आए अभी दो महीने ही हुए है और जनता की परेशानियां कम होने की जगह बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं है। भाजपा बिजली दरों को बढ़ाने के लिए आतुर है और शायद यही कारण है कि घंटों बिजली कटौती हो रही है।उन्होंने कहा कि आप के शासनकाल में सरकार ने पांच-छह बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की थी। हर मद पर सरचार्ज लगाकर बिजली दरों को दोगुना करके उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की दिल्ली सरकार भी बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी कर रही हे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हो या आप की सरकार, दिल्ली की जनता की परेशानियां खत्म नहीं होने वाली। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और आप की आपसी लड़ाई के कारण वर्ष 2014 के बाद से दिल्लीवासियों को कोई भी सुविधा प्राथमिकता से नहीं मिल पाई। जबकि कांग्रेस ने अपने 15 वर्षों में सिर्फ एक बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके हर घर तक 24 घंटे बिजली देने का क्रांतिकारी काम किया था।
उन्होंने कहा कि आप ने जहां उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी का फायदा बिजली कंपनियों को देकर दिल्लीवालों के बिजली दरों को दोगुना किया था। अब भाजपा सरकार बिजली कंपनियों की मनमानी को जारी रखने के लिए बिजली कटौती पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती पर जनता में रोष उत्पन्न हो रहा है। अभी दो महीने में ही दिल्ली की जनता का भाजपा सरकार से भरोसा उठना शुरू हो गया है।
अब कांग्रेस ने भी बोला हमला, कहा- दिल्ली में घंटों बिजली गुल रहना रेखा गुप्ता सरकार की नाकामी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments