
स्कूल स्टाफ व बच्चों ने फूलों की वर्षा कर लड्डूगोपाल का किया स्वागत
गोसाईंगंज-अयोध्या,12 अपै्रल (आरएनएस)। रामनगरी अयोध्या धाम के गोसाईंगंज कस्बे में एक ऐसा मामला सामने आया है जंहा लोगो ने इसे एक अनोखा पहल बताया। गोसाईंगंज कस्बे के निवासी अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता राधेश शास्त्री ने अपने लड्डूगोपाल जी को पढ़ने के लिए कस्बे के वंडर किड्स स्कूल में दाखिला कराया है।शनिवार को दोपहर में जब उन्होंने अपने आवास से एक बिटिया काजल गुप्ता के साथ लड्डूगोपाल को लेकर निकले तो हर कोई इस दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठा और उनके साथ इस अभियान में शामिल होकर स्कूल पहुंचा। स्कूल में डायरेक्टर अभिषेक सिंह व प्रबंधक सीमासिंह की अगुवाई में पूरे स्टाफ व बच्चों ने फूलों की वर्षा कर लड्डूगोपाल का स्वागत किया।लड्डूगोपाल के दाखिले की बात जानकर प्रबंधक सीमासिंह की आंखे भर आईं और रुंधे गले से इस अवसर को पाने का अपना सबसे बड़ा सौभाग्य बताया।कथा प्रवक्ता राधेश शास्त्री ने बताया कि बाल्यकाल में भगवान श्रीकृष्ण सांदीपनी ऋषि के आश्रम में शिक्षा दीक्षा प्राप्त किया था।हम भी अपने लड्डूगोपाल को शिक्षा दिलवाना चाहते है।इसलिए हम आज वंडर किड्स स्कूल में इनका दाखिला करवा रहे है।
स्कूल में बाकायदा उनका दाखिला एलकेजी में हुआ और उनका नाम कुंजबिहारी रखा गया।अभिभावक के रूप में कथा प्रवक्ता ने अपना बम सेवादार लिखाया।लड्डूगोपाल उर्फ कुंजबिहारी को रोल नम्बर1मिला और पहले दिन की डिजिटल हाजिरी भी लगी। स्कूल की प्रधानाचार्या उम्मे अबीहा ने कहाकि समूचे जगत को शिक्षा प्रदान करने वाले प्रभु आज खुद हमारे स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आये है,ये हम सभी का परम सौभाग्य है। लड्डूगोपाल उर्फ कुंजबिहारी अब स्कूल में ही प्रबंधक सीमासिंह की देखरेख में रहेंगे और बाकायदा शिक्षा ग्रहण करेंगे। सीमासिंह उनके हर सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखेंगी।डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने कहाकि आज हमारा स्कूल धन्य हो गया है। हमने कभी सपने में भी नही सोंचा था कि कभी हमारे जीवन मे ऐसा वाक्या भी सामने आएगा।हमारे स्कूल में बच्चों को रामायण, महाभारत, उपनिषद, गीता के साथ साथ सनातन संस्कार भी दिए जाते है। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता,उमेश कुमार,दिनेश जायसवाल सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Recent Comments