सहस्त्रधारा क्षेत्र में 1 अप्रैल को पकड़े गए थे पांच युवक, स्कूटी की जा चुकी है सीज़
देहरादून, 13 अप्रैल 2025: आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पांच युवक एक स्कूटी पर सवार होकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए।
जांच में पता चला कि यह वीडियो दिनांक 1 अप्रैल 2025 को सहस्त्रधारा क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया था। उसी दिन रायपुर थाना पुलिस द्वारा उक्त स्टंटबाज़ युवकों को पकड़ लिया गया था। युवकों पर सार्वजनिक स्थान पर स्टंट कर अपने एवं अन्य राहगीरों के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगा था, जिसके आधार पर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई थी। साथ ही, इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी मौके पर सीज कर दिया गया था।
पुलिस ने दोहराया कि सड़क पर इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियाँ न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी घातक हैं। जनता से अपील की गई है कि ऐसे मामलों को देखकर जागरूकता दिखाएँ और समय रहते पुलिस को सूचित करें।

Recent Comments