देहरादून, 13 अप्रैल, 2025: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज बैसाखी पर्व के पावन अवसर पर डोईवाला स्थित श्री गुरु सिंघा सभा गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक माथा टेका। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
गुरुद्वारा में राज्यपाल ने गुरबाणी का श्रवण किया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन अत्यंत सौभाग्यशाली है, क्योंकि यह खालसा सृजन दिवस भी है। उन्होंने गुरुओं द्वारा उच्चारित बाणी, जिसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित किया गया है, को हमारे जीवन के लिए एक महान मार्गदर्शक बताया।

उन्होंने प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के ‘एकम’ शब्द का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमें एकता और अखंडता का मूल मंत्र प्रदान करता है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

Recent Comments