कलस्टर स्कूलों के लिए स्कूल बसों का संचालन हुआ शुरू

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उतरकाशी जिले के 15 कलस्टर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा महैया करवाए जाने के लिए जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की मुहिम रंग लाई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई, इन स्कूल बसों का संचालन शुक्रवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इन सभी बसों को जीपीएस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के 15 प्राथमिक विद्यलयों के लिए जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाइड फण्ड से 03 करोड़ की धनराशी खर्च कर 15 बस क्रय की थी। जिनको सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गत 18 मार्च को देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था । इसके बाद बसों के पंजीकरण जीपीएस सिस्टम सहित अन्य प्रक्रिया पूरी की गई और शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में बसो का संचालन शुरू करवा दिया गया। बसों का संचालन होने के बाद सरकारी स्कूलों में आने वाले बच्चे अब बस पर स्कूल पहुंच रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने बताया कि जिले के नौगांव में 05, भटवाडी और डुण्डा के लिए 03-03, पुरोला के लिए 02 तथा चिन्यालीसौड व मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिनका संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है। बताया कि विद्यालयों में घटती छात्र संख्या और गुणवत्ता शिक्षा की और शिक्ष विभाग निरंतर सार्थक प्रयास करने पर लगा है। सभी विद्यालयों में छात्र संख्या बढाने के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार का प्रयोग किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments