
ऋषिकेश(आरएनएस)। भाजपाइयों ने आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत रविवार को आंबेडकर पार्क में 51 दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया। इसके साथ ही आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान भी चलाकर साफ-सफाई भी की। ऋषिकेश में आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत रेलवे रोड स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने दीए जलाकर दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में भाजपा सरकारें अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सिद्धांत पर काम कर रही हैं। आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ऐसी पहली सरकार है, जिसे दलित और पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर ही आधारित रही है। बाबा साहेब ने अपने विचारों, ज्ञान और धैर्य से देश को नई दिशा प्रदान की। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। राज्य सरकार भी अनुसूचित समाज को सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों को छात्रवृत्ति एवं राज्य में निशुल्क 15 छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय और 3 आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के युवक या युवती से अंतर-जातीय विवाह करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मौके पर मेयर शंभू पासवान, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला प्रभारी विनय गोयल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, जयंत शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, नंद किशोर जाटव, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद राजेश दिवाकर, इंद्र कुमार गोदवानी, रुची जैन, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, एकांत गोयल आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आंबेडकर पार्क में की साफ-सफाई
भाजपा के ऋषिकेश मंडल द्वारा रेलवे रोड स्थित आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने शिरकत की। उन्होंने आंबेडकर को दलितों का मसीहा बताया। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर जाटव, राधेश्याम जाटव, भाजपा जिला महामंत्री दीपक धमीजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, जयंत शर्मा, कविता शाह, शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, इंद्र कुमार गोडवानी, रुचि जैन आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments