भाजयुमो का एमडीडीए के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश(आरएनएस)।  भाजयुमो कार्यकर्ताओं का गुस्सा रविवार को एमडीडीए के खिलाफ फूट पड़ा। उन्होंने सहायक अभियंता पर बिल्डिंग बनाने में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता के अन्यत्र स्थानान्तरण की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एमडीडीए के सहायक अभियंता शशांक सक्सेना का यदि जल्द यहां से स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो शहर भर में युवा मोर्चा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता की शह नगर के जिन बिल्डर को मिल जाती है, वह बिल्डिंग गगनचुंबी बनती है और जहां जरा सी भी सेटिंग नहीं बन पाती, उस बिल्डिंग का सील होना तो तय है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए अधिकारियों द्वारा नगर में बिल्डिंग का नक्शा पास करने आदि कार्यों के लिए मोटी रकम ली जा रही है। जहां अवैध तरीके से बिल्डिंग बन रही है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आम आदमी को मकान बनाने में परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर बिल्डरों को बिल्डिंग ध्वस्त करने की धमकी भी दी जा रही है। पुतला फूंकने वालों में भाजपा महामंत्री नितिन सक्सेना, अंकुश चौधरी, मोहित बिट्टू, अनिरुद्ध शर्मा, आशीष राजभर, आयुष चौधरी, युवराज चौधरी, तेजपाल जाटव, प्रियांशु भट्ट, रवि कुमार, विशाल, आकाश सैनी, दीपांकर, विनेश, रोहित, देव कश्यप, शिवम सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments