दिल्ली, 13अप्रैल 2025(एजेंसिया)ब्राजील को अपने पुराने फाइटर जेट रिप्लेस करने के लिए नए जेट्स की आवश्यकता है, इसके लिए उसके पास पाकिस्तान और भारत के लड़ाकू विमानों का ऑफर है. पाक ने JF-17 ऑफर किया है, जबकि भारत ने तेजस MK1A का प्रस्ताव दिया है.
भारत की वायुसेना आत्मनिर्भरता पर फोकस करते हुए अपनी ताकत में इजाफा कर रही है. आधुनिक और उन्नत लड़ाकू विमानों का निर्माण हो रहा है, जो दुश्मन को धूल चटाने में सक्षम माने जा सकते हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान भी अपनी सेना में जान फूंकने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच ब्राजील की वायुसेना (FAB) अपने पुराने हो चुके नॉर्थरोप F-5FM टाइगर II जेट विमानों को बदलने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए उसके पास भारत और पाक के एक-एक जेट्स का ऑप्शन है.
ब्राजील को ऑफर हुए भारत और पाक के ये जेट
दरअसल, ब्राजील की वायुसेना के पास फिलहाल 40 F-5FM विमान हैं, ये अपने अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं. आधुनिक लड़ाकू विमानों की तुलना में पुराने पड़ चुके हैं. अब ब्राजील ऐसे हल्के और किफायती लड़ाकू विमान की तलाश में है, जो हवाई रक्षा, जमीनी हमले और लड़ाइयों को लड़ने में सक्षम हों. इस जरूरत को पूरा करने के लिए भारत ने तेजस Mk1A और पाकिस्तान ने JF-17 ब्लॉक-III की पेशकश की है.
तेजस Mk1A में क्या खूबियां?
तेजस Mk1A भारत का स्वदेशी 4.5 पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बनाया है.
- तेजस Mk1A में जनरल इलेक्ट्रिक F404-IN20 इंजन है.
- यह विमान 1.8 मैक की अधिकतम स्पीड तक पहुंच सकता है.
- 500 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम
- ये दुश्मन के रडार में बेहद कम विजिबल होता है.
- यह 5,300 किलोग्राम तक का हथियार ले जा सकता है.
तेजस Mk1A बेहतर है या JF-17
तेजस का थ्रस्ट-टू-वेट अनुपात 1.00:1.07 है, जो JF-17 से बेहतर है. तेजस Mk1A का इंजन, रडार क्रॉस-सेक्शन और पेलोड कैपबिलिटी JF-17 ब्लॉक-III से बेहतर है. तेजस में उन्नत एवियोनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली भी शामिल हैं, जो इसे आधुनिक दौर के युद्ध में लड़ने के लिए सक्षम बनाती है. JF-17 की कीमत कम इसलिए छोटे देश ये खरीदने की ओर बढ़ते हैं. हालांकि, तेजस की कीमत मामूली सी अधिक है, लेकिन इसकी उन्नत सुविधाओं को पाने के लिए ये कीमत जायज है.

Recent Comments