चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान ने बिहार का सियासी पारा चढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सैनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में भी धमाकेदार जीत हासिल करेगी। उनके इस बयान से बिहार भाजपा में भी असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यहां तक बिहार भाजपा को सफाई देनी पड़ी। वहीं, बिहार के विपक्षी दलों ने भी चुटकी ली है।
दरअसल गुरुग्राम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमारे सम्राट चौधरी (बिहार के डिप्टी सीएम) के नेतृत्व में विजय का झंडा बिहार में भी फहराया जाएगा। सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि बिहार की मौजूदा भाजपा-जदयू की गठबंधन सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म होना है। चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि भाजपा-जदयू गठबंधन में ही चुनाव लड़ेगी। मगर सैनी के इस बयान से बिहार में फिर से सियासी चढ़ गया है।
तेजस्वी यादव ने कसा तंज
सैनी के बयान पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार होंगे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने भी जायसवाल के बयान का समर्थन किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा- भाजपा में कौन नहीं सीएम बनेगा। क्यों लड़ाई लगा रहे हो। दो दिन बाद भाजपा में एक नया नाम सामने आ जाएगा।
बिहार दिवस पर बोले थे सैनी, मैं भी बिहारी हूं
बीते महीने बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर भी सीएम नायब सिंह सैनी ने बयान दिया था कि मैं भी बिहारी हूं। मैं कई साल बिहार में रहा हूं। मोतिहारी से आगे भी कई जिले पड़ते हैं, जहां मैं कई महीने रहा हूं। उन्होंने कहा कि बेतिया, सीतामढ़ी में भी रहा हूं। बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं, जहां मुझे काम करने का मौका नहीं मिला हो। मुझे खुशी है कि मैं भी एक बिहारी हूं।
सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा सीएम ने ऐसा क्या कहा… बिहार भाजपा को देनी पड़ी सफाई
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments