गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खाएं ये आइसक्रीम, 30 मिनट में हो जाती हैं तेयार

बच्चे हों या बड़े, सभी को आइसक्रीम खाने का शौक होता है। यह मीठा खाद्य पदार्थ दूध, क्रीम और तरह-तरह के फ्लेवर का संयोजन होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में मिलावट की जाती है और उसमें दूध के नाम पर पाम ऑयल मिला दिया जाता है। ऐसे में आपको अपने घर पर ही ये लजीज आइसक्रीम बना लेनी चाहिए, जिनकी रेसिपी बेहद आसान हैं।
ये 30 मिनट में तैयार हो जती हैं।
कुकी एंड क्रीम आइसक्रीम
सामग्री: आधा कप चीनी, एक कप दूध, 2 कप क्रीम, एक चम्मच वेनिला का अर्क, आधा चम्मच नमक और एक पैकेट ओरियो बिस्कुट।
विधि: कुकी एंड क्रीम आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में क्रीम, दूध, चीनी, नमक और वेनिला का अर्क डालें। इन सभी सामग्रियों को मिलाएं।
इसे ढककर रातभर के लिए फ्रीज कर लें। अगली सुबह आइसक्रीम मेकर में इस मिश्रण को डालें और उसमें हाथों से तोड़े हुए ओरियो बिस्कुट के टुकड़े भी मिला दें।
आम और केले की आइसक्रीम
सामग्री: 2 बड़े आम, 2 केले, आधा कप कंडेंस्ड दूध, आधा कप क्रीम और एक चम्मच चीनी।
विधि: आम और केले की आइसक्रीम बनाने के लिए केले और आम को टुकड़ों में काट लें और एयर टाइट बैग में भरकर फ्रीज कर लें।
इन्हें ब्लेंडर में डालें और कंडेंस्ड दूध, क्रीम और चीनी के साथ पीस लें। इस मिश्रण में केले और आम के छोटे-छोटे टुकड़े भी डालें और रातभर के लिए फ्रीज करें।
जमने के बाद आनंद लेकर खाएं।
नारियल की आइसक्रीम
सामग्री: व्हीपिंग क्रीम, 2 कप नारियल की मलाई, कंडेंस्ड दूध, नारियल का दूध, घिसा नारियल।
विधि: नारियल की आइसक्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में व्हीपिंग क्रीम को डालें। अब इसे विस्कर की मदद से तब तक फेटें जब तक इसकी स्थिरता मक्खन जैसी न हो जाए।
ब्लेंडर में नारियल की मलाई को पीसें और क्रीम में मिला दें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड दूध और नारियल का दूध मिलाएं और ऊपर से घिसा नारियल छिडक़कर फ्रीज करें।
पुदीने और चॉकलेट चिप की आइसक्रीम
सामग्री: एक कप क्रीम, एक कप पुदीने की पत्तियां, आधा कप सफेद चॉकलेट, आधा चम्मच पुदीने का अर्क, 3 चम्मच चॉकलेट चिप्स और एक कप व्हीपिंग क्रीम।
विधि: इस अनोखी आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले क्रीम और पुदीने की पत्तियों को उबाल लें। इस मिश्रण को छानें और पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में पीस लें।
अब क्रीम में सफेद चॉकलेट, पुदीने का पेस्ट, पुदीने का अर्क, व्हीपिंग क्रीम और चॉकलेट चिप्स मिलाकर जमा लें।
चेरी आइसक्रीम
सामग्री: चेरी, चीनी और एक कप दूध।
विधि: चेरी आइसक्रीम बनाने के लिए चेरी को मोटा-मोटा काटकर पीस लें। अब इसमें चीनी और दूध मिलाएं और तेज गति पर 5 मिनट फेटें।
इस तैयार मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें और 4 घंटे या रातभर के लिए जमने दें। ताजी चेरी को आप फ्रीज करके भी रख सकते हैं।
इसके लिए पहले इन्हें धोएं, फिर सुखाएं और एक एयरटाइट कंटेनर में लंबे समय तक फ्रीज करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments