एक सिरे से किया जाए सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का कार्य

विकासनगर(आरएनएस)।  विकासनगर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के कार्य के दौरान आम लोगों को हो रही समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने कार्यदायी संस्था ईएमएस लिमिटेड कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे निर्माण कार्य का रोड मैप लिया और निर्माण कार्य को लेकर कंपनी को अपने सुझाव दिए। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई वार्डों में दो माह पहले सीवर और पेयजल लाइन के लिए सड़कों को खोद दिया गया है, लेकिन अभी तक यहां सड़कों को निर्माण नहीं किया गया है। जिससे आम लोगों को परेशाानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आगामी गर्मी व बरसात को देखते हुए कंपनी से उन्होंने जहां सीवर और पेयजल लाइन डाली जा चुकी है, वहां कार्य पूरा कर लिया जाए और सड़क बना ली जाए। आगे फिर कार्य शुरू किया जाए। जिससे कि लोगों को परेशानी न हो। कहा कि पुराने शहर में अत्याधिक तंग गलियों में किस प्रकार कार्य किया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से ही कार्य किया जाएगा।
इस दौरान मुस्लिम बस्ती, जौनसारी बस्ती, आंबेडकर नगर, राजेंद्र कॉलोनी, सिनेमा गली को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि इन जगहों पर आम लोगों को विश्वास में लेकर कार्य किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सभासद भारत कालरा, पूर्व सभासद जमशेद अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, युवा कांग्रेस नेता संयम जैन, अभि राजन आदि शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments