गुरुग्राम ,20 अपै्रल(आरएनएस)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम में हाल ही में गैस पाइपलाइन में लगी आग की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस मामले में एसीएस की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में बिजली लाइनों के नीचे गैस पाइपलाइन न बिछाई जाएं। कमेटी यह भी जांच करेगी कि क्या वर्तमान में बिछाई गई पाइपलाइन सभी मानकों के अनुरूप है। पत्रकारों से बातचीत में विज ने बताया कि गुरुग्राम में हुई घटना गंभीर है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि बिजली फीडर के नीचे गैस पाइपलाइन कैसे बिछाई गई, जबकि यह पूरे शहर में फैली हुई है। उन्होंने इस बात की भी जांच की बात कही कि गैस पाइपलाइन पहले बिछाई गई या बिजली फीडर। उन्होंने कहा कि दोनों के आसपास होने से भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन:
गर्मी के मौसम में बिजली की उपलब्धता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री विज ने कहा कि इस बार बिजली की कोई कटौती नहीं होगी और सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त बिजली है। बिजली के फाल्ट से बचने के लिए उन्होंने सभी सब-स्टेशनों पर ट्रांसफार्मर बैंक और गाडिय़ां रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर तारें और कंडक्टर कमजोर हैं, उन्हें बदलने के लिए कहा गया है।
रॉबर्ट वाड्रा मामले पर कांग्रेस को घेरा:
रॉबर्ट वाड्रा से ईडी द्वारा पूछताछ के मामले में विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश की सभी जांच एजेंसियां, थाने और अदालतें बंद कर दी जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई घटना होती है, तो जांच एजेंसियां जांच करेंगी।
कांग्रेस ईडी पर दबाव बनाने के लिए बयानबाजी कर रही है, जबकि ईडी एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है। विज ने कहा कि आरोपी को सजा ईडी या पुलिस नहीं देती, वे केवल केस बनाकर अदालत में भेजते हैं। अदालत तथ्यों के आधार पर निर्णय लेगी। उन्होंने कांग्रेस से जांच एजेंसियों को काम करने देने और इस मुद्दे पर राजनीति न करने का आग्रह किया।
गुरुग्राम गैस पाइपलाइन हादसा : ऊर्जा मंत्री विज बोले- बिजली लाइन के नीचे न हो गैस पाइप लाइन
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments