-संत समाज को एकजुटता पर दिया जोर
– कहा कि यमुना नदी में बनेगा रिवर फ्रंट
चित्रकूट 31 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजापुर को तुलसी जैसी निधि प्राप्त हुई। जिससे राजापुर तुलसी और तुलसी की श्रीरामचरितमानस के कारण विश्व मे जानी जाती है और सरकार राजापुर व लालापुर के विकास के लिए कटिबद्ध है। यमुना नदी के कटान को रोकने के लिए व तुलसी जन्मस्थली में दर्शनार्थियों को सुविधाजनक यातायात देने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल के सहयोगी स्वतंत्रदेव सिंह जल शक्ति मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी को साथ लाए हैं। जिससे रिवर फ्रंट को बेहतर बनाने का कार्य होगा।
उन्होंने कहा कि संत तुलसीदास ने ऐसे खण्डकाल में श्रीरामचरितमानस की रचना की जब विदेशी आक्रांताओं और मुगल शासक अकबर ने अपने महामंत्री के माध्यम से तुलसीदास की बढ़ती ख्याति को देखते हुए प्रस्ताव भेजा कि दरबार के नौ रत्नों में एक रत्न की उपाधि धारण करें। जब अकबर के महामंत्री के द्वारा तुलसी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया तब तुलसी ने कहा कि मेरे एक ही बादशाह हैं। परम् परमात्मा राम, मैं उनके दरबार का सेवक हूँ। अन्य किसी दरबार की उपाधि मैं नहीं धारण कर सकता। मैं अपना सम्पूर्ण जीवन अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के चरणों मे समर्पित करूँगा। उन्होंने तुलसी साहित्य संगोष्ठी में अवार्ड से पुरष्कृत विद्वान कथाकारों का माल्यापर्ण कर अंगवस्त्र भेंट किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे सन्त समाज को एक होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे देश और समाज का हित हो सके। आज के साधु समाज की विचारधाराएं अलग-अलग नीतियों से चल रही हैं जो एकता का प्रतीक नही हैं। इस मौके पर उद्योग व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर पांच सूत्रीय मांग पत्र तुलसीधाम राजापुर को रेलवे लाइन से जोड़ने, राजापुर को ब्लाक का दर्जा, राज्य परिवहन निगम का बस अड्डा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से पृथक करने तथा यमुना नदी से हो रहे कटान को रोकने के संदर्भ में दिया है। मुख्यमंत्री के स्वागत में पूर्व सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मऊ मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा, देव त्रिपाठी, शंकर दयाल जायसवाल, भगवानदास सोनकर, सतीशचन्द्र मिश्रा, अशोक सोनी, राजेन्द्र पांडेय, उमेश सोनी, राधेश्याम सोनी आदि रहे। सड़क के दोनों किनारों में कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी लोगों ने अपने घरों से मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया।
सरकार राजापुर व लालापुर के विकास को कटिबद्ध: सीएम
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments