देहरादून, 1 अगस्त 2025। आज देहरादून के प्रतिष्ठित DAV (PG) कॉलेज में एक भव्य छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व NSUI के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया। यह कार्यक्रम टेक्नो ज्ञान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह में विशेष रूप से उन NCC छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की लाइन पार की थी और गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा, मंत्रणा डिबेटिंग सोसाइटी के उन छात्रों को भी सम्मान मिला, जिन्होंने राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि DAV कॉलेज की पूर्व छात्रा और हाल ही में UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शिल्पा चौहान थीं। उन्होंने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए प्रेरित किया और भविष्य में भी कड़ी मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर NSUI जिला अध्यक्ष हिमांशु रावत, उपाध्यक्ष उत्कर्ष जैन, आकाश वर्मा, नितिन नेगी और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जैसे मयंक रावत, सौरव सेमवाल, दक्ष रावत, भूमि रौतेला, आर्यन पंवार और सुमन मद्वाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना था, ताकि वे भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकें।

Recent Comments