
देहरादून: शहर में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत, विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया गया। ये लोग सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते हुए पाए गए थे।
पुलिस ने सभी 21 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की और उनसे कुल ₹6,000 का जुर्माना वसूला गया। पूछताछ के बाद, सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का यह कदम शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक मर्यादा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Recent Comments