
मसूरी। देहरादून पुलिस ने महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है। इसी कड़ी में, मसूरी पुलिस ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक जागरूकता अभियान चलाया।
इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा के प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देना था। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया।
इस दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनके जवाब पुलिस अधिकारियों ने दिए और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। स्कूल के शिक्षकों और छात्राओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। यह कार्यक्रम देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया, जिसका उद्देश्य सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है।

Recent Comments