शिकायत मिलते ही रात में पहुंची टीम, जाखन में गंदे पानी की समस्या का त्वरित समाधान

देहरादून, 02 अगस्त। मुख्यमंत्री के सुशासन एवं जनसेवा संकल्प के अनुरूप देहरादून जिला प्रशासन पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान में प्रोएक्टिव मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में दून जाखन क्षेत्र के निवासी संजय नौटियाल द्वारा गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराए जाने पर प्रशासन ने तत्परता दिखाई।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने बताया कि देर सांय कंट्रोल रूम को शिकायत प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जल संस्थान की टीम को रात्रि में ही मौके पर भेजा गया। टीम ने उपभोक्ता के जल संयोजन का निरीक्षण किया, जिसमें पाइप लाइन में लीकेज पाया गया। रिसाव के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था।

जल संस्थान की टीम ने तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कर लीकेज को ठीक किया। मरम्मत के बाद उपभोक्ता के घर सहित आसपास के घरों में शुद्ध जलापूर्ति पुनः शुरू हो गई। शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लिया गया, जिसमें उन्होंने समस्या के त्वरित समाधान और शुद्ध जलापूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।

जिला प्रशासन की यह पहल ‘इधर शिकायत, उधर समाधान’ की भावना को साकार करती है, जिसमें जन समस्याओं का समाधान बिना विलंब के सुनिश्चित किया जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments