देहरादून। देहरादून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को जिले से बाहर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने सुनील यादव उर्फ सन्नी उर्फ चक्की को जिला बदर किया।
सुनील यादव, जो मंगल बस्ती, राजीव नगर का निवासी है, एक आदतन अपराधी है जिस पर चोरी, लूट, और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम (धारा 3(1)) के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी थी। जिलाधिकारी ने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए, आदेश संख्या 12/2024 के तहत सुनील यादव को 6 महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया।
इस आदेश के बाद, 3 अगस्त, 2025 को पुलिस ने सुनील यादव को आशारोड़ी बॉर्डर ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना क्षेत्र में छोड़ा गया और सख्त हिदायत दी गई कि वह 6 महीने तक देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश न करे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और जिला बदर किए जाने की जानकारी दी है। सुनील यादव पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मु.अ.सं. 407/2023 (धारा 380/411 भादवि), मु.अ.सं. 213/2023 (धारा 25/4 आर्म्स एक्ट), मु.अ.सं. 444/2023 (धारा 356/392/411 भादवि) और मु.अ.सं. 266/2022 (धारा 25/4 आर्म्स एक्ट) शामिल हैं।
एसएसपी दून की सख्ती, आदतन अपराधी सुनील यादव को 6 महीने के लिए किया गया जिला बदर
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments