जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को दिखाया आईना:  उनियाल

ऋषिकेश(आरएनएस)।  कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला ब्लॉक की जिला पंचायत की सभी सीट पर जनता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाई है। जनता ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आइना दिखा दिया है। विधानसभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। मंगलवार को गन्ना समिति डोईवाला परिसर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जिला पंचायत में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह के साथ मिशन 2027 के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। नगर कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों के लिए जो संघर्ष किया, उसका परिणाम पंचायत चुनाव में सफलता के रूप में मिला है। जनता अब कांग्रेस का हाथ थाम भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकेगी। मौके पर किसान नेता उम्मेद बोरा, शार्दुल सिंह, नेगी, जितेंद्र कुमार, सभासद गौरव मल्होत्रा, प्रवीण सैनी, रश्मि देवराडी, संजीव भट्ट, राहुल आर्य, आशीष राणा, चंद्र प्रकाश, संतोष तोमर, हरजीत कौर आदि उपस्थित रहे। प्रवीण और यशपाल को महासचिव नियुक्त किया गन्ना समिति डोईवाला परिसर में हुई बैठक में नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे। जिसमें रणवीर सिंह नेगी को नगर उपाध्यक्ष, प्रवीण सैनी व यशपाल राणा को महासचिव, कमलेश भारती को सचिव पद की जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments