रामनाथ ठाकुर ने कहा, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा में सक्रिय है

दिल्ली (एजेंसीयाँ)भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा में भारत सक्रिय रूप से शामिल है। इसका उद्देश्य विकास को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार और निवेश को बढ़ाना तथा भारत- अमेरिका व्यापार संबंधों को सुदृढ़ करना है, जिससे विशेष रूप से कृषि उत्पादों सहित श्रम सघन क्षेत्र में निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित होगा। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने संसद को बताया कि वर्तमान चर्चाओं में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पारस्परिक रूप से मार्केट एक्सेस बढ़ाकर, टैरिफ एवं नॉन-टैरिफ बाधाओं को कम करके और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को सुदृढ करके द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और बढ़ाने हेतु एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में कैसे आगे बढ़ा जाए।

रामनाथ ठाकुर ने बताया कि अमेरिका सहित हमारे अंतर्राष्ट्रीय पार्टनरों के साथ व्यापार समझौतों पर चर्चा के दौरान हमारे किसानों के आजीविका से जुड़े हित और खाद्य सुरक्षा की आवश्यकताएं सरकार के लिए सदैव सर्वोपरि रही हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments