देहरादून। देहरादून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त शोयब खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान और नगदी बरामद की है।
घटना का विवरण
वाड़ी श्री नवीन कुमार निवासी भगत सिंह कॉलोनी रायपुर द्वारा थाना रायपुर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वे अपने परिवार के साथ मंदिर गए हुए थे, इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर से ज्वैलरी और नगदी चोरी कर ली। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सुसंगत धाराओं में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया और संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित कीं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी की।
अभियुक्त की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने सिक्यूआई तिराहा लाडपुर के पास से अभियुक्त शोयब खान को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चोरी का सामान और नगदी बरामद हुई। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह रंगाई पुताई का काम करता है और नशे का आदी है। आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये और 12,210 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

Recent Comments