उत्तराखंड में भी कांग्रेस करेगी वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी, फर्जी वोटरों पर कसेगी लगाम

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट की गहन जांच (स्क्रूटनी) करने का ऐलान किया है। यह कदम लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर कथित वोट हेराफेरी के खुलासे के बाद उठाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी के खुलासे ने देश को सकते में डाल दिया है और अब यह साफ हो गया है कि चुनाव आयोग, जिसे जनता निष्पक्ष और स्वतंत्र मानती थी, सत्ताधारी भाजपा के साथ मिलकर मतदाताओं के विश्वास से खिलवाड़ कर रहा है।

धस्माना ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भी भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी तरह का खेल किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस वैज्ञानिक तरीके से मतदाता सूचियों की जांच कर डुप्लीकेट, ट्रिप्लीकेट और फर्जी वोटरों की पहचान करेगी और चुनाव आयोग से उनके नाम काटने की मांग करेगी।

उन्होंने कहा कि अब देश की जनता के सामने चुनाव आयोग की सच्चाई उजागर हो चुकी है और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस एक नई लड़ाई की शुरुआत करेगी, जिसमें जनता को साथ लिया जाएगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments