पौड़ी। “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” के तहत एकल खिड़की अधिनियम-2012 के अंतर्गत गठित जिला प्राधिकृत समिति की बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु प्राप्त 10 ऑनलाइन आवेदनों में से 08 को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
शेष 02 आवेदनों में विभागीय अनापत्तियाँ लंबित होने के कारण जिलाधिकारी ने उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, महाप्रबंधक उद्योग को निर्देशित किया गया कि इकाइयों की श्रेणी के अनुसार विभागीय अनापत्तियों की स्पष्ट चेकलिस्ट तैयार की जाए, जिससे आवेदन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम हो सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी एवं प्रबंधक उद्योग राजेन्द्र प्रकाश आर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments