देहरादून। मसूरी डायवर्जन के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसकी सूचना पुलिस को कंट्रोल रूम से मिली। सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग (निवासी अनारवाला, देहरादून) के रूप में हुई है, जिसे तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, संभव गुरुंग अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, जहाँ उसका दो युवकों और एक युवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
रेस्टोरेंट के बाहर भी दोनों पक्षों में बहस जारी रही। इसी दौरान, जब संभव गुरुंग के 10-12 दोस्त मौके पर जमा हो गए, तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने के इरादे से हवा में फायरिंग कर दी, लेकिन एक गोली संभव गुरुंग को लग गई।
संभव गुरुंग के परिवार की शिकायत के आधार पर, राजपुर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर टीमें भेजी गई हैं।
देहरादून में रेस्टोरेंट के बाहर गोलीबारी, एक युवक घायल
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments