धराली-हर्षिल आपदा राहत के लिए यूनियन बैंक ने दिए 1 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक की ओर से उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि का योगदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय है और इससे राहत कार्यों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देहरादून से अर्चना शुक्ला, बिभूति भूषण राउत और मनोहर सिंह उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments