देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) द्वारा 13 अगस्त, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 14 अगस्त को देहरादून जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस चेतावनी को देखते हुए, जिलाधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सविन बंसल ने 14 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल, साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह आदेश न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
वर्तमान में जिले में हो रही मध्यम से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ की संभावना बढ़ गई है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
यह रहा जिलाधिकारी महोदय का आदेश


Recent Comments