देहरादून, 14 अगस्त। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देहरादून पुलिस ने यातायात और पार्किंग को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के कारण कल यानी 15 अगस्त को परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलों और रेहड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था:
- वीआईपी और अधिकारी: इनके वाहन मंच के पीछे बने रैंप और खेल मैदान में पार्क होंगे।
- आम नागरिक और प्रतिभागी: परेड में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी (आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड) और कार्यक्रम देखने आने वाले नागरिक अपने वाहन रेंजर ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज या दून क्लब में पार्क कर सकेंगे।
- विभिन्न मार्गों से आने वालों के लिए:
- धर्मपुर, दर्शनलाल चौक, दून चौक की तरफ से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।
- सर्वे चौक की तरफ से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क होंगे।
- राजपुर रोड से आने वाले वाहन सेंट जोसेफ रोड पर दीवार के किनारे और लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग पॉइंट के अंदर पार्क हो सकते हैं।
यातायात डायवर्जन: - विक्रम वाहन:
- 02 नंबर (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
- 03 नंबर (धर्मपुर रूट) के विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एम.के.पी. चौक की ओर भेजे जाएंगे।
- 05 (आईएसबीटी) और 08 (कांवली) नंबर के विक्रम रेलवे गेट से वापस मुड़ेंगे।
- प्रेमनगर और राजपुर रूट के विक्रम भी डायवर्टेड रूट से चलेंगे।
- सिटी बसें:
- आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर जाएंगी।
- रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक से वापस दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की तरफ भेजी जाएंगी।
- रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क होते हुए राजपुर रोड और घंटाघर की तरफ जाएंगी।
बैरियर और जीरो-जोन:
स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो-जोन रहेगा। बाहरी और भीतरी दोनों तरफ कुल 9 बैरियर लगाए जाएंगे। - बाहरी बैरियर: ई.सी. रोड सर्वे चौक, मनोज क्लीनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा। इन पॉइंट्स से केवल वीआईपी और पास धारक ही सीमित संख्या में प्रवेश कर सकेंगे।
- भीतरी बैरियर: रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट तिराहा। इन पॉइंट्स से केवल पास धारक ही आगे जा पाएंगे। आम नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क करके पैदल ही प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे।

Recent Comments