स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में क्रॉस कंट्री और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान में, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा योगस्थली खेल परिसर से कचहरी चौक तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 और 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं तथा ओपन पुरुष-महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में कुल 76 बालक एवं 53 बालिकाएं शामिल हुईं।

इसके अतिरिक्त, योगस्थली खेल परिसर में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में 68 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने किया, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, सहायक प्रशिक्षक विक्रम सिंह, अनुराग राठी, शिखा बिष्ट, दीपक जोशी, एथलेटिक्स प्रभारी अनुराग धामन्दा, टेबल टेनिस प्रभारी अक्षत कुकरेती, हॉकी प्रभारी परिमिता, जूडो प्रभारी आदित्य गुप्ता, क्रिकेट प्रभारी राजन राणा, फुटबॉल प्रभारी शुभम बोहरा, हॉकी प्रशिक्षक विजय पाल, सौरभ पटवाल, अक्षय राठी, मनोज कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को खेलों के माध्यम से जीवंत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments