वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पौड़ी। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा बिंद्रा वृद्ध आश्रम, पाबो में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव श्री नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को नालसा की “वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2016” के अंतर्गत उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पाबो क्षेत्र के आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री स्वरूप कंबल वितरित किए गए। साथ ही नालसा की “आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना, 2010” के अंतर्गत उन्हें कानूनी सहायता की उपलब्धता और प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर बिंद्रा वृद्ध आश्रम के प्रबंधक प्रेम बल्लव पुसोला, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, खंड विकास अधिकारी पाबो धूम सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबो पंकज कुमार, प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र अनिल तथा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments