नई दिल्ली ,27 अगस्त। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी क्कढ्ढ ने हमारे लेनदेन करने के तरीके में क्रांति ला दी है। अब सिर्फ एक क्तक्र कोड स्कैन करके या मोबाइल नंबर डालकर पलक झपकते ही पैसे भेजे जा सकते हैं। लेकिन इस सुविधा के साथ कभी-कभी जल्दबाजी में गलती होने का खतरा भी रहता है, जैसे गलत नंबर पर या गलत खाते में पैसे भेज देना। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही कदम उठाकर आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं।
गलती होने पर तुरंत उठाएं ये कदम
अगर आपसे गलती से upi पेमेंट किसी गलत व्यक्ति को हो गया है, तो बिना देरी किए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
1. सबसे पहले ऐप में करें शिकायत
जिस भी UPI ऐप से आपने पेमेंट किया है, उसे तुरंत खोलें। ऐप की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाएं और गलत पेमेंट का विवरण देखें। यहां से ट्रांजैक्शन आईडी (ञ्जक्र) नंबर को नोट कर लें। इसके बाद ऐप में ही दिए गए ‘हेल्पÓ या ‘कस्टमर सपोर्टÓ सेक्शन में जाकर इस गलत ट्रांजैक्शन की रिपोर्ट करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
2. अपने बैंक से संपर्क करें
अगर ऐप पर शिकायत करने से समाधान नहीं मिलता है, तो अगला कदम अपने बैंक से संपर्क करना है। आप अपनी बैंक की नजदीकी शाखा में जा सकते हैं या बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बैंक को ट्रांजैक्शन की तारीख, समय और ञ्जक्र नंबर जैसी सभी जानकारी दें। आपका बैंक उस व्यक्ति के बैंक को सूचित करेगा जिसके खाते में गलती से पैसा गया है और पैसे वापस करने का अनुरोध करेगा।
3. NPCI पोर्टल पर करें शिकायत
भारत में UPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) संचालित करता है। अगर आपको अपने बैंक या क्कढ्ढ ऐप से कोई मदद नहीं मिल रही है, तो आप सीधे हृक्कष्टढ्ढ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
4. पुलिस की मदद लें
अगर भेजी गई रकम काफी बड़ी है और पैसा वापस नहीं मिल रहा है, तो आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपके पास पेमेंट का स्क्रीनशॉट, ट्रांजैक्शन आईडी और अन्य सभी जरूरी डिटेल्स होनी चाहिए।
सावधानी भी है जरूरी
किसी भी तरह के नुकसान से बचने का सबसे अच्छा तरीका सावधानी बरतना है। पैसा भेजते समय हमेशा मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर को दो बार जांचें। क्तक्र कोड स्कैन करने पर भुगतान प्राप्त करने वाले का नाम जरूर कन्फर्म करें। याद रखें, गलती होने पर जितनी जल्दी आप कार्रवाई करेंगे, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
यूपीआई से गलत अकाउंट में भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, इन तरीकों से वापस पा सकते हैं अपना पैसा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments