
0-इन 5 टीमों के लिए आईपीएल में मचाया धमाल
नई दिल्ली,27 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधावार यानी 27 अगस्त को इंडियन प्रीमियर लीग (ढ्ढक्करु) से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनके इस फैसले ने सभी क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने अपना अंतिम आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था. वो आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. अब उन्होंने आईपीएल को अलविदा कहने का फैसला किया है. उन्होंने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.
अश्विन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर आईपीएल से संन्यास का ऐलान किया है. उन्होंने लिखा, यह एक खास दिन है और इसलिए एक खास शुरुआत भी. कहते हैं कि हर अंत की एक नई शुरुआत होती है. एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है. मैं सभी फ्रेंचाइजी को वर्षों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं र सबसे महत्वपूर्ण बात आईपीएल और बीसीसीआई को, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है, उसके लिए धन्यवाद.आगे जो भी मेरे सामने है, उसका पूरा आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं.
रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में की थी. वो अब तक आईपीएल में 5 टीमों के साथ खेल चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी के लिए अपनी सेवाएं दीं हैं. वो पंजाब की कप्तानी भी आईपीएल में कर चुके हैं. अश्विन ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं.
अश्विन को आईपीएल 2025 की नीलामी में सीएसके ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे. वो आईपीएल इतिहास में युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सुनील नरेन और पीयूष चावला के बाद 5वें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
अश्विन ने 221 आईपीएल मैचों की 98 पारियों में 30.2 की औसत के साथ 187 विकेट निकाले हैं. उन्होंने एक बार आईपीएल में 4 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 37 रन देकर 4 विकेट रहा है. अश्विन ने आईपीएल में बल्ले से भी रन बनाए हैं. उन्होंने इतने ही मैचों में 13.0 की औसत और 118.2 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 833 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी लगाया है.

Recent Comments