दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन ऑल आउट, मुठभेड़ में लॉरेंस गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

नई दिल्ली  ,28 अगस्त (आरएनएस)।  राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में न्यू अशोक नगर में मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षा में स्पेशल सेल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक गोली बदमाश कार्तिक जाखड़ के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दूसरे साथी कविश को गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों बदमाश अमेरिका में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के गुर्गे हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं। बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर के खिलाफ भी आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर उनके मंसूबों और नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments