वाशिंगटन ,28 अगस्त । अमेरिका ने विदेशी स्टूडेंट्स (स्न वीजा), एक्सचेंज विजिटर्स (छ्व वीजा) और विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों (ढ्ढ वीजा) के लिए वीजा नियमों में बड़े बदलावों का प्रस्ताव रखा है। अब इन वीजा धारकों को अनिश्चितकाल के बजाय तय समय-सीमा तक ही अमेरिका में रहने की अनुमति मिलेगी। यह कदम अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (ष्ठ॥स्) ने निगरानी बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है।
प्रस्तावित नियमों के अनुसार, अगर कोई वीजा धारक निर्धारित समय से अधिक अमेरिका में रुकना चाहता है, तो उसे ष्ठ॥स् से एक्सटेंशन ऑफ स्टे (श्वह्रस्) के लिए आवेदन करना होगा। अभी तक “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस” नियम के तहत स्न, छ्व और ढ्ढ वीजा धारकों को किसी निश्चित समय सीमा के बिना अमेरिका में रहने की अनुमति थी। ष्ठ॥स् के अनुसार, इससे वीजा के दुरुपयोग और फ्रॉड की आशंका बढ़ गई थी और अधिकारियों को नियमों के पालन की निगरानी करना कठिन हो गया था।
प्रमुख प्रस्तावित बदलावों में शामिल हैं:
1. स्न और छ्व वीजा धारकों को अधिकतम 4 साल के लिए प्रवेश या एक्सटेंशन मिलेगा।
2. स्न-1 स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद मिलने वाला ग्रेस पीरियड 60 दिन से घटाकर 30 दिन किया जाएगा।
3. ग्रेजुएट लेवल के स्न-1 स्टूडेंट्स को बीच में प्रोग्राम बदलने की अनुमति नहीं होगी।
4. ढ्ढ वीजा धारकों के लिए अधिकतम 240 दिन की समय सीमा तय की गई है (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर)।
ष्ठ॥स् का कहना है कि इन नियमों से वीजा धारकों की गतिविधियों पर समय-समय पर निगरानी आसान होगी और यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि वे अपने वीजा की शर्तों का पालन कर रहे हैं। इससे इमिग्रेशन सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और गैरकानूनी गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
2023 में अमेरिका में 16 लाख से अधिक स्न-1 स्टूडेंट्स, 5 लाख से ज्यादा छ्व एक्सचेंज विजिटर्स और 32,470 ढ्ढ वीजा धारक पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में लोगों पर नजर रखना मौजूदा प्रणाली में कठिन साबित हो रहा था।
ष्ठ॥स् ने इस प्रस्ताव पर जनता से प्रतिक्रिया मांगी है। इच्छुक लोग ष्ठशष्द्मद्गह्ल हृश. ढ्ढष्टश्वक्च-2025-0001 के तहत फेडरल रजिस्टर नोटिस में दी गई समय-सीमा के भीतर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। यदि यह प्रस्ताव लागू हो गया, तो अमेरिका में स्न, छ्व और ढ्ढ वीजा पर रहने वाले लाखों विदेशी नागरिकों के लिए इमिग्रेशन व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी।
अमेरिका में एफ, जे और आई वीजा धारकों के लिए नए नियम प्रस्तावित, अब तय समय तक ही रह सकेंगे विदेशी स्टूडेंट्स और विजिटर्स
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments