जिलाधिकारी देहरादून को भू-कानून अभियान उत्तराखंड (2016) ने किया सम्मानित

देहरादून। भू-कानून अभियान उत्तराखंड (2016) के सभी सदस्यों ने आज जिलाधिकारी देहरादून को सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई और जनहित में लिए गए निर्णयों के लिए सम्मानित किया। अभियान के सदस्यों ने कहा कि ऐसे अधिकारी, जो गरीब जनता की आवाज को तुरंत सुनकर समाधान करते हैं, जनता के विश्वास का प्रतीक बन जाते हैं। इतिहास में ऐसे जनसेवी अधिकारियों की संख्या गिनी-चुनी ही रही है।

अभियान के संस्थापक और मुख्य संयोजक शंकर सागर ने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड में प्रशासनिक न्याय की मिसाल बन रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी कार्य संस्कृति पूरे राज्य में फैले और हर नागरिक को न्याय मिले।

इस अवसर पर सह संयोजक आनंद सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक अशोक नेगी, कुमाऊं संयोजक उमेद बिष्ट, महिला संयोजक धना वाल्दिया, राजेश पेटवाल, कृष्णा बिजलवाण, सुभागा फरसवान, ज्योतिका पांडे, कल्पेश्वरी नेगी, देवेश्वरी गुसाई, पूजा बुढ़ाथोकी, गीता शर्मा, राजेश कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments