पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने ली शपथ

पौड़ी।सोमवार को प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित एक समारोह में जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल के नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
समारोह में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई, जिसके बाद अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई संदेश भेजा।
मुख्य अतिथि लैंसडाउन के विधायक महंत दिलीप सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की कमान एक महिला के हाथ में होना गर्व की बात है, जो दर्शाता है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्य मिलकर पौड़ी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और हर गांव तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले पांच साल जनता की सेवा और विकास कार्यों को समर्पित रहेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का वादा किया और कहा कि सभी सदस्य मिलकर जिले को एक आदर्श स्वरूप देंगे।
अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास की गति को तेज करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। मंच का संचालन त्रिभुवन उनियाल ने किया।

समारोह में पौड़ी विधानसभा के विधायक राजकुमार पोरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुनील कुमार, वित्तीय परामर्शदाता डॉ. सुदेश जुगराण, कार्य अधिकारी भावना रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments