न्यूयॉर्क ,03 सितंबर । यूएस ओपन 2025 के महिला सिंगल्स मुकाबले में एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी, मार्केटा वोंद्रोसोवा, ने मैच से ठीक पहले घुटने की चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया।
इस वॉकओवर के साथ ही ग्रैंड स्लैम के इतिहास में एक अनूठा रिकॉर्ड बन गया। सबालेंका पिछले 21 सालों में और यूएस ओपन के इतिहास में सेमीफाइनल के लिए वॉकओवर पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। कुल मिलाकर, यह महिला ग्रैंड स्लैम के इतिहास में केवल तीसरा ऐसा मौका है।
चेक गणराज्य की 26 वर्षीय मार्केटा वोंद्रोसोवा ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, मैच से एक दिन पहले अभ्यास सत्र के दौरान वह अपना घुटना चोटिल कर बैठीं। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, वोंद्रोसोवा इस फैसले के बाद काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने बयान में कहा, मैंने आज कोर्ट पर उतरने की पूरी कोशिश की, लेकिन वॉर्म-अप के दौरान घुटने में असहनीय दर्द महसूस हुआ। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद मैंने इस मुकाबले में न खेलने का फैसला किया।
महिला ग्रैंड स्लैम में इससे पहले 1992 और 2004 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान खिलाड़ियों को सेमीफाइनल के लिए वॉकओवर मिला था। अब इस विशिष्ट सूची में आर्यना सबालेंका का नाम भी जुड़ गया है। खिताब बचाने की प्रबल दावेदार सबालेंका का सामना अब 5 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका की वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी जेसिका पेगुला से होगा।
बिना पसीना बहाए यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई खिलाड़ी, 21 साल बाद दिखा ऐसा नजारा
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments