रुड़की । उत्तराखंड के रुड़की में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत कलियर विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव और रुड़की प्रभारी राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, एससी विभाग के अध्यक्ष मदनलाल, डोईवाला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल, भगवानपुर की विधायक ममता राकेश, कलियर शरीफ के विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश सचिव हाजी राव मुन्ना, रुड़की ग्रामीण के अध्यक्ष विधायक विजय जाती, और रुड़की नगर कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का आयोजन नहर किनारे स्थित कलियर विधायक फुरकान अहमद के कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से रुड़की जिलाध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों के नामों पर रायशुमारी की। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन का यह प्रयास है कि जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने में सक्षम व्यक्ति को ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। तिवारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने और कांग्रेस की नीतियों को बूथ स्तर तक ले जाने का निर्देश दिया।
उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर बल दिया और कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुद्दों को उठाने के लिए सक्रिय रहने को कहा। वहीं, विधायक ममता राकेश और फुरकान अहमद ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर प्रकाश डाला। रुड़की नगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र ने स्थानीय स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।
रुड़की में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments