-आबकारी मंत्री ने सपा के शासन काल के दौरान माफिया व विभाग के नेक्सस का किया जिक्र
-विभाग द्वारा शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिया जानकारी
अयोध्या 7 सितंबर (आरएनएस ) आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान सपा के शासन काल में माफियाओं व विभाग के नेक्सस का जिक्र करते हुए उसे अपनी सरकार में तोड़ने की बात कही। उन्होंने शराब बंदी को लेकर अपना पक्ष रखा। मंत्री ने कहा कि आस्था के केन्द्र धर्मस्थलों को लेकर शराब बंदी लागू की गयी है। अयोध्या मंदिर के क्षेत्र में पूरी तरह से शराब बंदी लागू कर रखी गयी है। यहां किसी भी मदिरा की दुकान को एलाउ नहीं किया जा सकता है। नियमों का पालन किया जा रहा है। पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र मे पूर्ण रुप से शराबबंदी लागू है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से माफियाओं का राज व विभाग पर कंट्रोल सपा के शासन काल में रहता था। उस नेक्सस को तोड़ने का कार्य किया गया। उत्तर प्रदेश में शराब माफियाओं की कमर पूरी तरह से तोड़ी गयी है। विभाग पूरे वर्ष इस अभियान को चलाता है। इसमें हमें काफी सफलता मिली है। हर महीने विशेष परिवर्तन अभियान चलते है। दूसरे प्रदेश के अवैध मदिरा को आने तथा इसे यूपी में चलने को बंद किया गया है। इसमें शामिल लोगो जेल भेजा गया है। जहां शराब बंदी लागू है। वहां पूर्णतया बंदी है। सपा का गुंडाराज हमने खत्म किया है। चाहे वह जो भी प्रचार कर ले। उत्तर प्रदेश की जनता सपा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कानून व्यवस्था का माडल योगी ने स्थापित किया है। हमारी सरकार ने व्यापारी को सुरक्षा दी है। न वसूली होती है न जबरन कोई एफआईआर कराता है। व्यापारी भाजपा के साथ खड़ा है। व्यापारी, किसान व महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार का संकल्प है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने रामनामा पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर आबकारी मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष कमलेंद्र गुप्ता, योगेंद्र कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धर्मस्थलों को लेकर लागू की गई है शराब बंदी : नितिन अग्रवाल
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments