विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष कर रही है। हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म की कमाई बाक्स आफिस पर लगातार घटती जा रही है। आइए जानें द बंगाल फाइल्स ने छठे दिव बाक्स आफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, द बंगाल फाइल्स ने रिलीज के छठे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल बाक्स आफिस कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये के साथ बाक्स आफिस पर बेहद खराब शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म ने चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
द बंगाल फाइल्स भारतीय इतिहास और राजनीति की सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक फिक्शन ड्रामा फिल्म है। अग्निहोत्री फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, अनुपम खेर, शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर और सौरव दास जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होगी।
बाक्स आफिस पर द बंगाल फाइल्स की हालत पस्त, छठे दिन का कारोबार रहा सबसे कम
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments