जॉर्ज एवरेस्ट घोटाला: कांग्रेस कल करेगी प्रदेशव्यापी पुतला दहन

देहरादून: मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पार्क को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। पार्टी ने इस मुद्दे को प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए आगामी रविवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक पत्रकार वार्ता में, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि 142 एकड़ की बेशकीमती जमीन बालकृष्ण को मात्र एक करोड़ रुपये के किराए पर 15 साल के लिए लीज पर दी गई है, जिसे 15 साल और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाली तीनों कंपनियां बालकृष्ण की ही थीं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। धस्माना ने इस घोटाले की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की।
धस्माना ने बताया कि इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिलेगा और ज्ञापन सौंपेगा।

वोट चोरी के खिलाफ 15 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे जन आंदोलन के दूसरे चरण में 15 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में पांच करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा।
उत्तराखंड में यह अभियान राजधानी देहरादून सहित सभी 70 विधानसभाओं में चलाया जाएगा, जिसमें पांच लाख लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को सौंपा जाएगा।

संगठन सृजन कार्यक्रम जारी
कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धस्माना ने बताया कि नौ प्रशासनिक जनपदों में पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी का काम पूरा कर लिया है, और बाकी बचे चार जनपदों में भी इसी महीने यह काम पूरा हो जाएगा। रायशुमारी की रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दी जाएगी, जिसके बाद नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
इस पत्रकार वार्ता में कर्नल राम रतन नेगी, जगदीश धीमान, सरदार अमरजीत सिंह और कमर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments