आईआईटी दिल्ली संग एमओयू से एसजीआरआरयू इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा बड़ा फायदा 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) और देश के शीर्ष तकनीकी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी से एसजीआरआरयू के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। 

एमओयू के बाद विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और मिठाईयां बांटी गईं। समझौते के तहत दोनों संस्थान फैकल्टी एक्सचेंज, छात्र-शोधार्थियों के लिए अकादमिक एक्सचेंज, नवीन शोध एवं तकनीकी जानकारियों का आदान-प्रदान और संयुक्त शोध परियोजनाओं पर काम करेंगे। 

आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक और शिक्षाविद निकट भविष्य में एसजीआरआरयू के इंजीनियरिंग छात्रों से संवाद करेंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश-दुनिया में हो रहे नवीनतम शोध और तकनीकी विकास से जोड़ना है। 

कार्यक्रम में एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर और आईआईटी दिल्ली की ओर से प्रो. (डॉ.) अश्विनी के अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डॉ. गम्भीर ने कहा कि यह समझौता रिसर्च, इनोवेशन और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। 

इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार गर्ग, डॉ. सोनिया गम्भीर और डॉ. अशोक भण्डारी भी मौजूद रहे। 

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments