देहरादून : आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केंद्र देहरादून में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस एवं हिंदी के वरिष्ठ लेखक सतीश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
दूरदर्शन केंद्र के उपनिदेशक अभियांत्रिकी कुलभूषण कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि स्थानीय शब्दों के प्रयोग से हिंदी और अधिक समृद्ध होगी। आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक विनय ध्यानी ने हिंदी के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया।
इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 26 सितंबर को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शुक्ला ने कहा कि हिंदी को लेकर हमें आत्मगौरव का अहसास होना चाहिए और सोशल मीडिया पर इसके शुद्ध प्रयोग पर ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर पी.आई.बी के मीडिया अधिकारी अनिल दत्त शर्मा , आकशवाणी के ए.डी.ई भूपाल सिंह, दूरदर्शन के कुलवंत मल्होत्रा, सुशील अंथवाल, अरुण ग्रोवर,राजू मारवाह, पवन चैहान सहायक अभियंता विवेक अग्रवाल, विनय ध्यानी, सतीश कुमार, नवीन जोशी, सुनील कुमार शर्मा और पवन गोयल आदि उपस्थित थे।

Recent Comments