देहरादून।आसिफ मालिक पुत्र यासीन मलिक निवासी मेहुवाला, पटेलनगर द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने दोस्त हसन के साथ लाल पुल से सहारनपुर चौक की तरफ जा रहा था, इस दौरान माता वाला बाग के पास काले रंग की kia कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा उन्हें हाथ देकर रुकने का इशारा किया तथा ओवरटेक करते हुए उनकी तरफ मारने की नीयत से पिस्टल से दो बार फायर किया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में यश ठाकुर, देवराज और प्रिंस रोसवाल शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त यश ठाकुर द्वारा बताया गया कि उसकी तथा उसके साथियों की आसिफ उर्फ बाबा के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते अभियुक्त यश ठाकुर के कहने पर अन्य अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन सँ०- UP 12 BY 9995 kia Sonat बरामद किया गया। घटना में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हरिद्वार में भी फायरिंग की घटना की गई थी, जिसमें 02 अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इस कार्यवाही में कोतवाली नगर देहरादून एवं SOG की संयुक्त टीम शामिल थी।

Recent Comments