हरिद्वार/देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के बड़े बहनोई तथा वन विभाग में पूर्व डीएसएम दिवंगत दिनेश उनियाल (67 वर्ष) के निधन पर उत्तराखंड पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा ने गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है। माहरा ने हरिद्वार स्थित श्मशान घाट पहुँचकर दिवंगत को श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
दिवंगत दिनेश उनियाल पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज पहले हिमालय अस्पताल, जाली ग्रांट में चल रहा था तथा पिछले दस दिनों से वे आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया।
दिवंगत अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी उषा धस्माना उनियाल, पुत्र रिषभ उनियाल (ओएनजीसी में इंजीनियर), (ओएनजीसी में इंजीनियर), एक पोती तथा पुत्री डॉ. रितिका उनियाल (वेहलेम्स स्कूल में मनोवैज्ञानिक) को छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार का कार्य हरिद्वार के खड़कड़ी स्थित श्मशान घाट पर संपन्न हुआ, जहाँ पुत्र रिषभ उनियाल ने मुखाग्नि दी।
पीसीसी अध्यक्ष करण माहरा ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिवार के सदस्यों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की।

Recent Comments