अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार रौंदा

दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर फोर के सुपर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने 172 रनों का लक्ष्या रखा था, जिसको भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. भारत की ओर अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 79 रन और शुभमन गिल ने 28 गेंद पर 47 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई. इसके अलावा सूर्या (0), संजू (13), तिलक वर्मा नाबाद 30 रन और हार्दिक नाबाद 7 रन बनाए. वहीं पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने दो विकेट लिए जबकि अबरार और अशरफ को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े. पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमान के रूप में लगा, वो 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद सईम अयूब (21) और हुसैन तलत (10) रन बनाकर आउट हुए . पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतकीय पारी खेली. फरहान ने 54 बॉल में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ 58 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 21 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के थ्रो पर रन आउट हो गए. टीम के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 17 और फहीम अशरफ ने 20 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला. ये इस टूर्नामेंट में पाकस्तान के भारत के हाथों दूसरी हार है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. भारत का अगला मैच अब 24 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें वो बांग्लादेश से मुकाबला करेगी.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments