साची बिंद्रा अपनी हालिया रिलीज़ मन्नूू क्या करेगा के लिए मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने ये रोल कैसे पाया? एक्ट्रेस ने याद किया कि जब वे अपने दोस्तों के साथ पुर्तगाल ट्रिप पर थीं, तभी फिल्म के मेकर्स का कॉल आया। पार्टी और मस्ती भरी उस शाम को उन्होंने वहीं अपना पहला स्क्रीन ऑडिशन दिया!
ऑडिशन के लिए उन्हें एक ऐसा सीन शूट करना था जिसमें जिया (उनका किरदार) मन्नू को थप्पड़ मारती है। साची ने तुरंत अपना फोन उठाया और दोस्तों ने कैमरा एंगल्स सेट करने में मदद की। मौके का पूरा फायदा उठाते हुए, साची ने अपने अभिनय का दमखम दिखाया और उनका ये नैचुरल अंदाज़ मेकर्स को भा गया। इसी ऑडिशन से उन्हें फिल्म में जगह मिली और आज वे इसी किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।
जिया के रूप में साची की गहराई और ताज़गीभरा अंदाज़ दर्शकों और समीक्षकों दोनों को पसंद आ रहा है। उनके को-स्टार व्योम के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग लंदन के बाफ्टा में हुई, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसे सराहना मिली और भारतीय सिनेमा को ग्लोबल मंच पर मजबूत पहचान मिली। संजय त्रिपाठी के निर्देशन में बनी मन्नू क्या करेगा साची बिंद्रा को एक उम्मीदभरा चेहरा साबित कर रही है और फिल्म इस समय सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है।
साची बिंद्रा मन्नू क्या करेगा के लिए मिल रहे प्यार से बेहद खुश
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments